नागपुर में महिला ने पांच वर्षीय बेटे के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे के साथ नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर परशिवनी तहसील के पटगोवारी गांव में हुई।

कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बाद में बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन तेज बहाव के कारण अभियान में बाधा आई। पुलिस ने बताया कि शवों को मंगलवार देर रात नहर से बाहर निकाला गया। उसने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उसने बताया कि ऋण वसूली के दौरान उत्पीड़ित किए जाने की संभावना के मद्देनजर भी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद