निजामुद्दीन में तबलीग जमात के कार्यक्रम में शामिल 72 विदेशियों सहित 503 लोगों का पता लगा:विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को बताया कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में तबलीग-ए-ज़मात के कार्यक्रम में शामिल हुए 72 विदेशियों सहित 503 लोगों का राज्य में पता लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा गुरुग्राम और अंबाला सहित विभिन्न जिलों में उपस्थिति का पता लगाने के बाद स्वास्थ्य दल अपना काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात पर बोले योगी- जिन्होंने तथ्य छुपाए, उनके खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई

मंत्री ने बताया, ‘‘ राज्य में तबलीग-ए-ज़मात के कार्यक्रम में शामिल होकर आए 503 सदस्यों की चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। जिनलोगों में लक्षण होंगे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और पृथक वार्ड में रखा जाएगा, जो उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी पृथक किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग संपर्क में आए हैं।’’ लॉकडाउन के दौरान समूह के सदस्यों के राज्य में प्रवेश करने की रिपोर्ट पर विज ने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि निजामुद्दीन पश्चिम में तबलीग-ए-ज़मात मरकज़ कोरोना वायरस संक्रमण के केंद्र के रूप में उभरा है जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सरकार के आदेश का उल्लंघन करने वाले मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड से शामिल सभी 26 लोग अभी दिल्ली में ही : पुलिस

तेलंगाना सरकार ने सोमवार को पुष्टि की कि 13 से 15 मार्च तक आयोजित धार्मिक सम्मेलन में शामिल हुए छह लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है। इसके बाद पूरे देश में प्रशासन हरकत में आया और उन लोगों का पता लगाना शुरू किया जो इस सम्मेलन में आए थे जिनमें मलेशिया, सऊदी अरब और इंडोनेशिया के नागरिक भी शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ महामारी रोग कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने बताया था कि कार्यक्रम में शामिल हुए 24 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच