अक्टूबर में FPI ने भारतीय पूंजी बाजारों में किया 5,072 करोड़ का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर महीने में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 5,072 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इससे पहले सितंबर में भी एफपीआई ने 6,557.8 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। हालांकि जुलाई और अगस्त में एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे थे। डिपॉजिटरी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 18 अक्टूबर के दौरान शेयरों में 4,970 करोड़ रुपये और बांड बाजार में 102 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। इस तरह घरेलू पूंजी बाजार में एफपीआई का शुद्ध निवेश 5,072 करोड़ रुपये रहा।

सैमको सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख उमेश मेहता ने कहा कि महंगाई भत्ता बढ़ाकर, कॉरपोरेट कर घटाकर, सरकारी बैंकों में पूंजी डालकर तथा रणनीतिक विनिवेश के जरिये घरेलू मांग को सुधारने के सरकार के प्रयासों ने एफपीआई की धारणा बदली है। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के तकनीकी व डेरिवेटिव विश्लेषक अरुण मंत्री ने कहा कि ब्रेक्जिट तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संदेशों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले