परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए गुमला की युवती ने नक्सली कमांडर को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

गुमला, सात मई झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित वृंदा नायकटोली गांव में 27 वर्षीया विनीता उरांव ने अपने घर में घुसे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर बसंत गोप से लोहा लिया और उसे मार गिराया। नक्सली के गिरोह के शेष सदस्य भयभीत होकर मौके से फरार हो गये। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि नक्सल एरिया कमांडर बसंत गोप ने जब अपने दस्ते के साथ उक्त परिवार की हत्या करने के लिए उनके घर में घुसने की कोशिश की तो विनीता उरांव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए टांगी से एरिया कमांडर पर वार कर दिया। इसके बाद सभी उग्रवादी फायरिंग करते हुए अपने कमांडर के शव को लेकर वहां से भाग खड़े हुए। जनार्दन ने कहा कि पीएलएफआई ने दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति की हत्या की थी, इस मामले में परिवार को अदालत में गवाही नहीं देने के लिए डराया धमकाया जा रहा था। इसी क्रम में पीएलएफआई का एरिया कमांडर बुधवार को कुछ लोगों के साथ इस परिवार के घर गया था।

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग