Relationship Advice: ज्यादा ख्याल रखने के चक्कर में चिपकू गर्लफ्रेंड तो नहीं बनती जा रहीं आप, इन आदतों से पहचानें

By एकता | Sep 30, 2022

प्यार, वो खूबसूरत अहसास है, जिसमें एक बार लड़कियां डूब जाए तो उनकी जिंदगियां पूरी तरह से बदल जाती है। लड़कियां, जिस भी व्यक्ति से प्यार करने लगती हैं उसी को अपनी दुनिया बना लेती हैं। इतना ही नहीं वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय पार्टनर के साथ गुजारने पर जोर देती हैं। इन सब के बीच कई बार लड़कियां भूल जाती हैं कि उनके पार्टनर की खुद भी एक जिंदगी हैं। जरुरत से ज्यादा नजदीकियां और पार्टनर की जिंदगी में ज्यादा दखल देना कई बार चीजें खराब कर देती हैं। जिसकी वजह से आगे चलकर रिश्तों में खटाश आने लगती हैं और अंत में सब खत्म हो जाता है। अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं तो आपको केयरिंग और चिपकू के बीच अंतर समझने की जरुरत है। आज के इस आर्टिकल में हम लड़कियों की उन हरकतों के बारे में बताएँगे, जो उन्हें चिपकू बनाती हैं और जिसकी वजह से लड़के उनसे दूर भागते हैं।

इसे भी पढ़ें: सच्चा प्यार होने के बाद लड़कों का हो जाता है ऐसा हाल, दिनरात गर्लफ्रेंड के ख्यालों में रहते हैं डूबे

- बहुत सी ऐसी लड़कियां आपको देखने को मिल जाएगी तो हर छोटी से छोटी चीज के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर रहती हैं। अगर आपको कहीं घूमने जाना है, किसी से बात करने का मन कर रहा है या आप मस्ती करना चाहती हैं तो इन सब चीजों के लिए आप अपने पार्टनर पर निर्भर न रहे हैं। कोई आपके साथ रिश्ते में हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उसने आपको हर तरह की ख़ुशी देने का जिम्मा उठाया है। कुछ चीजें आपको खुद ही करनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों पर भड़क जाते हैं आप? इन टिप्स से गुस्सा कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

- हर किसी व्यक्ति का अपना पर्सनल स्पेस होता है, जिसमें वह किसी को भी शामिल नहीं करना चाहता है। ज्यादातर लड़कियां इस बात की कदर नहीं करती और अपने पार्टनर के पर्सनल स्पेस में घुस जाती हैं, जिसकी वजह से उनपर चिपकू का टैग लग जाता है। अगर आपका पार्टनर अपने दोस्तों के साथ है तो उसे बार-बार फ़ोन कर के परेशान न करें या फिर अगर वो आपके अलावा कहीं और खुश हैं तो उसे खुश रहने दें।

प्रमुख खबरें

अशोक गहलोत बोले: Ram Mandir ट्रस्ट तुरंत भंग करो, देरी से बढ़ी नाराजगी

Monsoon में भुट्टे का ले रहे हैं मजा? Sugar, Acidity से बचना है तो जानें ये Complete Health Guide

Kharge का Modi सरकार पर हमला: Galwan के बाद China का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कब्जा, Atmanirbhar Bharat फेल

Anganwadi Vacancy: कानपुर-बिजनौर में बंपर भर्ती, 5वीं पास महिलाएं भी Online Apply करें