Pakistan में व्यक्ति ने घरेलू विवाद को लेकर परिवार के सात सदस्यों की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो महीने की बेटी सहित सात लोगों की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मृतकों में आरोपी के दो भाई और उनकी पत्नियां, साथ ही उसकी अपनी पत्नी और उसकी दो महीने की बेटी शामिल हैं। इस घटना का कारण घरेलू कलह को बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Bodh Gaya से Sri Lanka तक Vesak की धूम, जानें दुनिया कैसे मना रही है भगवान बुद्ध का पर्व

वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी, दोनों के बीच बातचीत के बाद गर्माया माहौल

PNB Recruitment 2026: ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी Eligibility और Process

Tan Removal Face Mask: Summer की Tanning से चेहरा हुआ काला? Kitchen के ये 5 Face Pack लौटाएंगे Natural Glow