पालघर में बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या करने के बाद किया खुदकुशी का प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 80 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 74 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या के इरादे से कलाई काट ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर रसोई में रखे चाकू से अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसी चाकू से अपनी कलाई काट ली। दंपति का बेटा जब घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और देखा कि मां खून से लथपथ थी और पिता घायल अवस्था में थे।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी थी, और बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, और भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे