पंजाब में 27 नवंबर से लोग घर बैठे उठा सकेंगे 42 जन हितैषी सेवाओं का लाभ : भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि 27 नवंबर से राज्य के लोग घर बैठे 42 जन हितैषी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी क्योंकि उन्हें इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

मान यहां एक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के शताब्दी समारोह कार्यक्रम के दौरान ओपीडी ब्लॉक एवं ओटी कॉम्प्लेक्स, छात्रावास, ऑडिटोरियम आदि का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 27 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर एक अनूठी पहल की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को बिना किसी असुविधा के 40 से 42 सेवाएं उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मान ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को प्रमुखता से आगे ले जाया जाएगा और इस संबंध में राज्य सरकार पहले से ही सभी प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष