रोहतक में भाजपा ने हरियाणा में 50 लाख नए सदस्य बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 26, 2024

रोहतक। भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने के लिए 26 अक्टूबर को शनिवार को अपनी रणनीति को रोहतक में अंतिम रूप दिया। इसके लिए आज पार्टी कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में प्रदेश भर के पदाधिकारियों की एक कार्यशाला रखी गई, जिसमें सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए यह तय किया गया। बड़ी बात यह है कि कार्यशाला में हर बूथ पर 250 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य बूथ पर रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया गया। नए सदस्य बनाने की कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व कैबिनेट मंत्री समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections 2024: BJP की दूसरी सूची जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यशाला में भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं के बल, पार्टी के संविधान और परम्परा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी की सदस्यता ही संगठन की नींव है। भाजपा की सोच के बारे में डा. पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा में पांच सीटें जीती और कांग्रेस पार्टी पांच सीटें हारी। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ रहना चाहिए। 

डा. पूनिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर प्रकार के माहौल में लड़ना जानते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो नेरेटिव सैट किया उसे हमारे कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त किया और हम तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुए। भाजपा की लगातार जीत से हरियाणा में यह सकारात्मक मैसेज गया है कि हरियाणा के लोगों का भला और विकास भाजपा ही कर सकती है। लोग समझ चुके हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुशल संगठनात्मक कौशल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ही देश को आगे ले जा सकती है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान को लेकर हुई कार्यशाला के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी और सवालों के जवाब भी दिए। श्री बड़ौली ने कहा कि हम हरियाणा में अभेद और अजय संगठन खड़ा करेंगे ताकि लगातार हरियाणा में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सदस्यता अभियान के बारे में बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि अभियान पूरे एक महीने चलेगा। वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है, इसके अलावा पांच सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लगभग 60 लाख वोट मिले हैं। इसी के आधार पर हमने 50 लाख नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे।  16 नवंबर से सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू होगा। पार्टी के संविधान के हिसाब से जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाता है उसे ही पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है। 

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनते ही दो दिनों में तीन वादे पूरे किए हैं। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ और पहले ही दिन 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। 18 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एससी समाज को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लागू किया। 18 अक्टूबर को ही क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाओं को निशुल्क देने की सुविधाएं दी।

एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी आज की कार्यशाला में आना था, लेकिन दिल्ली में अहम बैठकों के कारण श्री सैनी कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार मिशन मोड़ में काम कर रही है। हरियाणा में सीवर, सड़कें, रेल, मेट्रो के विस्तार और नेशनल हाइवे को लेकर तेजी से काम चल रहा है। भाजपा सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को संकल्प के साथ पूरा करेगी। 

सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला में पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 28 और 29 अक्टूबर को जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 5 और 6 नवम्बर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी और इसके साथ ही सदस्य अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 

दूसरे सत्र में प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव  संयोजकों और प्रभारियों की बैठक भी प्रदेश अध्यक्ष ने ली और विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की तारीफ की तथा पार्टी के सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए आह्वान किया। 

कार्यशाला में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार,श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, किरण चौधरी, रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवाकेट, सह संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक,सभी विधायक,विधानसभा उम्मीदवार और जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच