नौकरी की तलाश में बिहार की 16 साल की लड़की से दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने किया रेप

By निधि अविनाश | Sep 02, 2021

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से एक काफी हैवान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। TOI में छपी एक अखबार के मुताबिक, दिल्ली के ऑटो चालक ने 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के दोस्त सज्जन को भी अरेस्ट कर लिया गया है। बता दें कि लड़की  काफी डरी हुई थी क्योंकि, आरोपियों ने उसको किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी और मोबाइल तक भी छीन लिया था। नौवीं कक्षा की छात्रा बिहार में अपने परिवार के साथ रहती थी और 27 अगस्त को वह अपने एक दोस्त के साथ नौकरी के तलाश में दिल्ली आई थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों रहने के लिए आवास की तलाश करने लग गए, इसी बीच वह ऑटो में सवार हो गए, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने उन्हें न्यू अशोक नगर में अपने रिश्तेदार के घर में रहने का ऑफर दिया और साथ में नौकरी दिलाने का भी वादा किया। 

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस