मध्‍य प्रदेश के शहडोल में सकारात्मक ऊर्जा से 81 वर्ष के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

By दिनेश शुक्ल | Apr 29, 2021

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कोरोना से पीड़ित 81 वर्षीय बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी ने अपना हौंसला बुलंद रखते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ कोरोना को मात दी है। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई थी। जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। सही समय पर मिले उचित उपचार के साथ बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी सकारात्मक ऊर्जा के अनुकरणीय उदाहरण बन गए। उन्होंने उपचार के दौरान अपनी हिम्मत बनाये रखी और सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा से कोरोना को मात दी। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं और अन्य कोरोना मरीजों के लिए रोल मॉडल साबित हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच अंतर्राज्यीय बस सेवा स्थगित,परिवहन विभाग ने किए आदेश जारी

बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति के पास सकारात्मक सोच एवं सकारात्मक ऊर्जा का भंडार रहता है। आवश्यकता इस बात की है उसे सही रूप में इस्तेमाल किया जाए। यदि मन में दृढ़ विश्वास हो तो सामान्य कोरोना के मरीज होम आइसोलेशन में रहकर शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मेडिकल किट, रोग प्रतिरोधक काढ़े एवं दवाओं का उपयोग कर अपने को सुरक्षित कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट का निर्णय मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 7 मई तक बढ़ाया गया

इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि जिन लोगों ने नई शासन की बनाई व्‍यवस्‍था में टीकाकरण के लिए पंजीयन नहीं कराया है, वह अपना रजिस्‍ट्रेशन समय पर अतिशीघ्र करवाएं और वैक्‍सीन जरूर लगवाएं। क्योंकि टीकाकरण ही वह माध्यम है, जो लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और सकारात्मक ऊर्जा एवं सोच को भी मजबूत करेगा। साथ ही हर हाल में अपने मनोबल को ऊंचा बनाने रखने का आग्रह भी त्रिवेदी ने किया है। 

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज