अमेरिका के स्टोर में नाचने का वीडियो सामने आने के बाद महिला को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

होनोलूलू (अमेरिका)। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 20 वर्षीय एक महिला को स्टोर में नाचना और बाहर खाना खाना भारी पड़ गया। होनोलूलू आने के चार दिन बाद ही एक स्टोर में नाचते पाए जाने और बाहर खाना खाने के कारण एनी सलामांका को पृथक-वास नियमों का उल्लंघन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया। सलामांका छह जुलाई को होनोलूलू पहुंची थी और हवाई पर्यटन प्राधिकरण को इसके चार दिन पता चला कि वह 14 दिन तक पृथक-वास में रहने के नियम का उल्लंघन कर बाहर घूम रही है। राज्य ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पर्यटन प्राधिकरण ने अटॉर्नी जनरल के विशेष एजेंटों को वीडियो दिखाए, जिनमें महिला नाचती और बाहर खाना खाती नजर आ रही है। विज्ञप्ति में बताया गया कि सलामांका अलबामा के बर्मिंघम की रहने वाली है और वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका