By अनन्या मिश्रा | May 15, 2024
हेल्दी बने रहने के लिए मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है। क्योंकि गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने लगती है। जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए भारतीय किचनों में तमाम चीजें मौजूद होती है। गर्मियों में बड़े-बुजुर्ग प्याज को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
प्याज में नींबू का रस मिलाकर खाने के फायदे
बता दें कि प्याज में एलिसिन पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
कब्ज और वेट लॉस में भी यह काफी सहायक होता है।
गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है। वहीं इसमें नींबू का रस मिलाकर खाने से आपकी सेहत को फायदा पहुंचता है।
लंच के साथ या उससे पहले कच्चे प्याज में नींबू का रस मिलाकर खाना खाना फायदेमंद होता है। साथ ही डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है।
प्याज में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करने से गट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए प्याज और नींबू के रस को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
वहीं प्याज में प्रीबायोटिक इनुलिन फ्रूक्टूलिगोसैक्रायड्स पाया जाता है। वहीं नींबू के साथ इसका सेवन करने से लू से बचाव होता है और गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
नींबू और प्याज हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।
शुगर पेशेंट के लिए भी प्याज फायदेमंद होता है।