लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूरों ने सूरत में की तोड़फोड़, वाहनों को आग लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

सूरत। लॉकडाउन की वजह से सूरत में फंसे अनेक प्रवासी मजदूरों ने शुक्रवार की रात तोड़फोड़ की और वाहनों को आग लगा दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग अपने घर लौटने के लिए इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं और अपना देय भुगतान भी जल्द दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सूरत के लसगण इलाके में अनेक लोग सड़कों पर उतर आए और ठेलों में आग लगा दी।

उन्होंने मांग की कि उन्हें अपने गृह स्थान जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि हालात काबू में हैं। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन में शामिल कुछ प्रवासी कामगारों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए कामगार अपने-अपने गांव जाने की इजाजत देने की मांग कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी