तेलंगाना में गे कपल ने धूमधाम से की शादी, इंटरनेट पर तस्वीरें मचा रही बवाल

By निधि अविनाश | Dec 21, 2021

तेलंगाना में समलैंगिक पुरुषों की ‘पहली’ शादी में सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग अपने लगभग एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध गए। सुप्रियो ने कहा कि उनकी शादी ने सभी को मजबूत संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।समलैंगिक पुरुषों को तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि शादी को पंजीकृत नहीं किया जा सका, लेकिन समारोह में परिवार के लोग और दोस्त इकट्ठा हुए। सुप्रियो (31) और अभय (34) ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनायी और शनिवार को यहां पास के एक रिसॉर्ट में हुए एक विवाह समारोह में साथ निभाने का संकल्प लिया। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई जो खुद एलजीबीटीक्यू समुदाय से हैं।

प्यार किसी को देख कर नहीं किया जाता इसे महसूस किया जाता है और इसकी मिसाल खुद सुप्रियो और अभय ने दिया है। बता दें कि, दोनों के रिश्तों को 8 साल हो गए जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। यह शादी बंगाली और पंजाबी शादी के रस्मों में हुई। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने एक-दसूरे को डेट किया और एक महीने बाद सुप्रियो के मां से अभय मिला। अभय काफी डरा हुआ था। पहले तो सुप्रियो का मां अपने बेटे के रिश्ते को स्वीकार करने में थोड़ी असहजता दिखा रही थी लेकिन बाद में अपने बेटी के खुशी के लिए मां मान गई और दो परिवारों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। आपको बता दें कि, सुप्रियो ने शादी की कई तस्वीरें अपने इस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट की है जो कि काफी वायरल हो रही हैं। अभय को अपना पति बताते हुए सुप्रिया ने मीडिया में कहा कि, 'करीब आठ साल बाद अभय को पति कह पाकर खुशी हो रही है। वह पेशे से एक होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में टीचर हैं। वहीं अभय एक मल्टीनेशनल कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।

 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा