करियर काउंसलिंग सेशन में बोले प्रो. संजय द्विवेदी, कम्युनिकेशन सेक्टर में है ‘टी शेप्ड’ लोगों की जरुरत

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 02, 2021

नई दिल्ली। “आज कम्युनिकेशन सेक्टर में मल्टी टैलेंटेड लोगों की आवश्यकता है। कॉरपोरेट की भाषा में ऐसे लोगों को ‘टी शेप्ड’ कहा जाता है। भारत की नई शिक्षा नीति भी इस कोशिश में है कि देश में ‘टी शेप्ड’ लोगों की संख्या बढे़।” यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने एफआईएमटी कॉलेज द्वारा आयोजित ऑनलाइन करियर काउंसलिंग सेशन में व्यक्त किये। इस सेशन में एन. के. बगरोडिया ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एफआईएमटी कॉलेज के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की अध्यक्ष प्रो. गरिमा बोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर एस. एस. डोगरा एवं एन. के. बगरोडिया ग्लोबल स्कूल की प्रिसिंपल सुश्री जयश्री नवानी भी उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें: 29 अगस्त को होगी IIMC की प्रवेश परीक्षा, 9 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 ने मीडिया के परिदृश्य को बदल दिया है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए ई-कॉमर्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों में कंटेंट क्रिएशन में रोजगार के अनेक अवसर हैं। टीवी और फिल्म संगठनों के अलावा, ओटीटी प्लेटफॉर्म भी अच्छे लेखकों की तलाश में हैं। ऐसे में लेखन कार्य में अच्छा कौशल रखने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम का संचालन राघव मित्तल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सरोज व्यास ने किया। इस काउंसलिंग में अनेक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में करियर के अवसरों से संबंधित जानकारी हासिल की।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच