सदन की कार्यवाही के प्रसारण में सत्तापक्ष और विपक्ष को संतुलित रूप से अहमियत दी जाती है: जावडे़कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने राज्यसभा की कार्यवाही के दूरदर्शन पर प्रसारण में सत्तापक्ष और विपक्ष को संतुलित रूप से अहमियत देने के बारे में स्पष्ट किया है कि प्रसारण में सभी पक्षों को संतुलित रूप से अहमियत देने के लिये एक समिति इस पर निरंतर निगरानी करती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि सरकारी प्रसारण सेवा के रूप में दूरदर्शन पर प्रसारण की नियमित समीक्षा की जाती है। इसके लिये प्रसारण के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष को समान रूप से अहमियत देने एवं संतुलित प्रसारण को सुनिश्चित करने के लिये एक समिति निरंतर निगरानी करती है। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना महिला अधिकारी पर हमला: केंद्र ने कहा इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

राजद के मनोज झा द्वारा दूरदर्शन के प्रसारण संबंधी प्रोटोकॉल के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में जावडेकर ने कहा कि सदन की कार्यवाही के प्रसारण में सभी पक्षों को संतुलित रूप से अहमियत दी जाती है। उन्होंने प्रसारण की गुणवत्ता में भी सुधार की निरंतर प्रक्रिया के जारी रहने की जानकारी देते हुये बताया कि दूरदर्शन के 104 चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रमों का निशुल्क प्रसारण किया जा रहा है। इसे 3.4 करोड़ लोग देखते हैं, यह इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

Dehradun में कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

Karnataka में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

Kangana Ranaut ने खुद की तुलना बिग बी से की, Amitabh Bachchan के बाद अगर किसी को इतना प्यार मिला है वो मैं हूं, लोगों करने लगे ट्रोल

Delhi: जामिया के नर्सिंग छात्र ने फ्लाईओवर से छलांग लगाई, अस्पताल में भर्ती