US On India Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच के विवाद में किसके साथ अमेरिका-ब्रिटेन, बयान जारी कर कह दी बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2024

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर भारत और कनाडा के बीच जंग बढ़ती जा रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानियों के प्यार में इतना पागल हो गए हैं कि उन्होंने पूरे देश की इज्जत दांव पर लगा दी है। जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को सुनकर भारत भी अब आर पार के मूड में आ गया है। भारत के सामने अब कनाडा की हैसियत पाकिस्तान सरीखी बनती जा रही है। सूत्रों की माने तो अगले कुछ दिनों में भारत कनाडा के साथ बहुत बड़ा खेल करने वाला है। लेकिन इन सब के बीच भारत और कनाडा की जंग में अब अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने बता दिया है कि वो इस जंग में किसके साथ खड़ा है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन ने भी ये बता दिया है कि वो किसकी तरफ है। अमेरिका ने कहा है कि कनाडा के आरोप बेहद गंभीर हैं। भारत को उसकी जांच में सहयोग करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: एड्रेस तो भेजो, खालिस्तान दिलाते हैं...कनाडा ने दिखाई भारत को आंखें तो लॉरेंस बिश्ननोई और पंचायत-3 वाले मीम्स होने लगे वायरल

भारत सरकार से जुड़ी कनाडाई जांच को लेकर कनाडा के साझेदारों के संपर्क में है और उसने ओटावा की न्यायिक प्रणाली पर विश्वास जताया। यह बयान तब आया है जब इससे पहले भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया। 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन