जयराम की नज़र में भृष्टाचारी ही नेता और देश की सम्पत्तियों को बेचना ही सही नीति-दीपक शर्मा बोले-मुख्यमंत्री ने कुर्सी बचाने में ही निकाल दिए चार साल

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 05, 2021

धर्मशाला  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस के पास न नेता है और न नीति  वाले ब्यान पर कांग्रेस पार्टी ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री के कार्यकाल के चार साल मात्र कुर्सी बचाने में ही बीत गए हों उनको नेता या नीति का क्या पता।

 

 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अपनी गलती कबूल कर ओशिन शर्मा से माफी मांग रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने की बात कही

उनकी नज़र में देश की परिसम्पत्तियों को बेचना ही सबसे सही नीति है और भृष्टाचारी ही नेता हैं।जिस सरकार ने करोना संकटकाल में भी जनता को लूटना नहीं छोड़ा।मास्क,सेनेटाइजर, पीपीई किट,वेंटिलेटर तक में घोटाले कर दिए।ऐसी सरकार की नज़र में यही सबसे अच्छी नीति है और भृष्टाचारी ही नेता हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले नव निर्वाचित प्रधान नीरज --युवा प्रधान से बनती है युवा पंचायत हर पंचायत में हुआ है विकास

 

दीपक शर्मा ने कहा कि जनहित की नीति क्या होती है यह मुख्यमंत्री की समझ से बाहर है।इसके लिए दूरदर्शी नज़रिया अपनाने की आवश्यकता होती है।लेकिन दुर्भाग्य से इस सरकार में इसकी कमी है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस व्यक्ति को दुर्घटनावश मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली हो उसके लिए नीतियां, कार्यक्रम मायने नहीं रखते।उसके लिए तो कुर्सी बचाना ही सबसे बड़ी नीति होती है।कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में अपनी कुर्सी से भी अन्याय किया है।भृष्टाचारियों को बचाया है।माफियाओं को संरक्षण दिया है।जनहित की अनदेखी की है और जनता की गाढ़ी कमाई को फ़िज़ूलख़र्ची करके उड़ाया है।

 

इसे भी पढ़ें: नादौन में शुरू हुई आल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज, राकेश पठानिया ने किया उदघाटन

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब जनता जबाब मांगती है।उपचुनावों में सरकार के इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ जबाब देने का वक्त आ गया है।प्रदेश की जनता इस निकम्मी,भृष्ट, अनुभवहीन,अदूरदर्शी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है।दीपक शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा धर्म,जाति, क्षेत्रवाद, छद्म राष्ट्रवाद सहित धनबल के बूते जनमत को प्रभावित करने के षड्यंत्र रचती आई है।इस कार्य में भाजपा को महारत हासिल है।लेकिन अब जनता भाजपा की इस षड्यंत्रकारी नीति को समझ चुकी है।कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेश में होने जा रहे चारों उपचुनावों में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह