पहली ही बैठक में मोदी सरकार ने लिए कई अहम फैसले, किसानों को भी तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार ने चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने के लिये कदम उठाना शुरू कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसके तहत सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नई राजग सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय किया गया। आम चुनावों के अपने घोषणापत्र में भाजपा ने सभी किसानों को इस योजना के दायरे में लाने का वादा किया था। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इससे सरकारी खजाने पर 87,000 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाकर सभी किसानों को इसमें अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’

  • सरकार ने किसानों के लिए 10,774 करोड़ रुपये की पेंशन योजना की घोषणा की: कृषि मंत्री।
  • प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इससे सरकारी खजाने पर 87,000 करोड़ रुपये सालाना बोझ पड़ेगा: कृषि मंत्री 
  • मंत्रिमंडल ने व्यापारियों के लिये पेंशन योजना को मंजूरी दी, इस कदम से 3 करोड़ खुदरा व्यापारी और दुकानदार लाभान्वित होंगे: सरकार
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मवेशियों में बीमारियों की रोकथाम के लिए 13,343 करोड़ रुपये के कार्यक्रम को मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी