असम में पहले चरण में केवल गुवाहाटी में होगी शराब की ऑनलाइन बिक्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

गुवाहाटी। असम में पहले चरण में केवल गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र में शराब की ऑनलाइन बिक्री होगी। धीरे-धीरे राज्य के अन्य क्षेत्रों में इसकी शुरुआत की जाएगी। आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कोविड महामारी के चलते सरकार द्वारा लागू पाबंदियों और उच्चतम न्यायालय व मद्रास उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिनमें कहा गया है कि भीड़ लगने से रोकने और भौतिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये शराब की अप्रत्यक्ष रूप से बिक्री की जाए, जिनमें ऑनलाइन बिक्री भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी

एकात्म मानववाद के प्रणेता- पं. दीनदयाल उपाध्याय