देश में एक साल में 7,300 और जुड़े धनाढ्यों की सूची में, संख्या हुई 3.43 लाख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2018

मुंबई। भारत में अमीर गरीब की खाईं बढ़ने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बची जून 2017 से जून 2018 के बीच देश में दस लाख डारल या आज की दर पर 7.3 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति वाले धनाढ्यों की संख्या में 7,300 का इजाफा हुआ है। एक रपट के अनुसार इस वर्ष जून के अंत में भारत में ऐसे धनाढ्यों की संख्या 3.43 लाख तक पहुंच गयी। इनकी कुल सम्पत्ति 6,000 अरब डॉलर के बराबर आंकी गयी है। वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुसी की ताजा रपट के अनुसार भारत सबसे अधिक महिला अरबपतियों (एक अरब डालर यानी 73.5 अर रुपए से अधिक की सम्पत्ति वाली महिला अमीरों)का देश में हैं। समीक्षावधि के दौरान दुनिया की 18.6 प्रतिशत महिला अरबपति भारत में थीं।

 

रपट में कहा गया है कि जून 2018 तक देश में दस लाख डालर या उससे अधिक की हैसित वाले धनाढ़यों की कुल संख्या 3,43,000 रहने का अनुमान है। पिछले एक वर्ष में इस श्रेणी के लोगों की संख्या में 7,300 की वृद्धि हुई है। नए धनाढ़्यों में 3,400 लोगों की संपत्ति पांच करोड़ डॉलर (करीब 36.5 करोड़ रुपये) और 1,500 लोगों की संपत्ति 10 करोड़ डॉलर (करीब 73 करोड़ रुपये) से अधिक है।

 

इस अवधि में देश की संपत्ति में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,000 अरब डॉलर रही। हालांकि देश में प्रति व्यस्क संपत्ति 7,020 डॉलर पर ही बनी रही, इसकी अहम वजह रुपये का बढ़ना है। रपट में कहा गया है कि 2023 तक भारत में धनाढ़्यों की संख्या और गरीबी-अमीर का फर्म बढ़ेगा। उस समय तक के बीच असमानता 53 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने की उम्मीद है। देश में ऐसे अमीरों की संख्या 5,26,000 होगी जो 8,800 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक होंगे तथा अमीर-गरीब की खाईं 53 प्रतिशत गहरी हो जाएगी।

 

भारत में लोगों की व्यक्तिगत सम्पत्ति जमीन जायदाद और अन्य अचल सम्पत्तियों के रूप में है। पारिवारिक सम्मपत्तियों में ऐसी सम्पत्ति का हिस्सा 91 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee ने नहीं दी PM Modi की बर्धमान रैली को इजाजत, बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत