चुनावी मौसम में राहुल चले ननिहाल, पंजाब की रैली रद्द, बीजेपी ने ली चुटकी तो कांग्रेस ने दी सफाई

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2021

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल के बीच राहुल गांधी बुधवार को इटली की यात्रा पर रवाना हो गए। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है। राहुल गांधी की काबलियत और ऐन मौके पर मैदान छोड़ने जैसी टिप्पणियां सामने आई हैं। बचाव में उतरी कांग्रेस ने कहा कि निजी यात्रा को लेकर अफवाह न फैलाएं। विदेश यात्रा पर टीका-टिप्पणियों के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सस्पेंस देर तक बना रहा। राहुल कहां गए और कब तक लौटेंगे इसकी डिटेल देर रात तक आई। इसके मुताबिक राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए। वो दोहा के रास्ते इटली जाएंगे और 5 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी बवाल मचा तो कांग्रेस की तरफ से जवाब आया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं। बीजेपी और उसके दोस्त मीडिया के लोगों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी 5 जनवरी को भारत आ जाएंगे। वह सभी के संपर्क में है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने फिर दिखाई जादूगरी, आलाकमान को खुश कर पायलट को कर दिया किनारे

पंजाब की रैली रद्द 

इस बीच जनवरी के पहले हफ्ते में उनकी रैली पंजाब में होनी थी। अब जब वो विदेश चले गए हैं तो सूत्रों के मुताबिक पंजाब की रैली रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में उनकी रैली होना थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसी रैली से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही थी।

इटली में राहुल की नानी का घर

राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल गांधी की नानी का नाम पउलो माइनो है। वह 93 वर्ष की हैं। इस बार राहुल गांधी का विदेश दौरा कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के एक दिन बाद हुआ है। 2020 में वो स्थापना दिवस के मौके पर भी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में थे।  

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda