भगवान राम के नाम पर विश्वविद्यालय ने पूछा विवादित सवाल,हिन्दू संगठन ने की FIR की मांग

By सुयश भट्ट | Jun 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम के एक प्रश्न पत्र में राम का नाम आने से हिंदू संगठन भड़क गया है। संस्कृति बचाओ मंच ने विश्वविद्यालय को प्रश्नपत्र बनाने वाले शिक्षक के खिलाफ एफआईआर के लिए अल्टीमेटम दिया है।

बता दें कि संगठन के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। इसके साथ ही एफआईआर न होने पर विश्वविद्यालय के खिलाफ कूच करने की चेतावनी भी दी है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के 'खेमका' लोकेश जांगिड़ को मिली जान से मारने की धमकी, DGP से कड़ी सुरक्षा की मांग 

दरअसल, देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय द्वारा ओपन बुक प्रणाली के जरिए परीक्षाएं ली जा रही है। मामला बीकॉम थर्ड इयर के अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र में पूछे गए एक सवाल का है। जिसमें पहले नंबर पर आए सवाल ने सारा बखेड़ा खड़ा कर दिया। सवाल था कि Riya said, “Ram is a fool”।  जिसमें इसका Naration change करने के लिए कहा गया था।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया