श्रीराम मंदिर के नाम पर भाजपा देशवासियों को डराकर कर रही है चंदा- दिग्विजय सिंह

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2021

उज्जैन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर देश में भाजपा लोगों को डरा धमका कर चंदा कर रही है। भाजपा के लोग हथियार लेकर चंदा वसूलने जा रहे है। भगवार राम हमारे भी आराध्य देव है। इसलिए हमने चंदा सीधे बैंक खाते में जमा किया। यह बात बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नागदा में प्रेस वार्ता में कही।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत,राजगढ़ जिले का रहने वाला था परिवार

दिग्विजय सिंह उज्जैन के नागदा पहुंचे थे जहाँ विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के निवास पर मीडिया से चर्चा  के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कृषि बील के विरोध में विगत दो माह से दिल्ली की सडकों पर सत्याग्रह कर रहे देश के लाखों किसानों की समस्या को सुनना तो दूर उन्हें कभी खालीस्तानी कभी पाकिस्तानी तो कभी आंतकवादी कह कर मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी किसानों का अपमान कर रही है। लाल किले पर जिस कथित किसान ने सिख पंत का झंडा फहराया वह भाजपा का सदस्य था और भाजपा सांसद सन्नी देओल का कार्यकर्ता है। उसकी फोटो नरेन्द्र मोदी सहित कई बडे भाजपा नेताओं के साथ आज मिडिया में आई है।

 

इसे भी पढ़ें: टोपी पहनकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाये गये श्रमिक विरोधी कानून के कारण पूंजीपति व उद्योगपति श्रमिकों को बेरोजगार कर रहे है। जिनकी लड़ाई कांग्रेस हमेशा से लडती आई है और हमेशा लडती रहेगी। चंद पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाली मोदी सरकार आज देश की जनता को मंहगाई की आग में जोख रही है। कमर तोड मंहगाई से जनता त्रस्त हो रही है। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, राजेन्द्र वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश