विधायकों की परेड में उद्धव ठाकरे ने कहा, अब हम बताएंगे शिवसेना क्या चीज है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा से कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा कांग्रेस गठबंधन के लिए ‘‘रास्ता खाली’’ करे। वह यहां होटल हयात में तीनों दलों के विधायकों की परेड में बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र ACB ने सिंचाई घोटाले के मामले बंद किए, कहा- ये मामले अजित पवार से जुड़े नहीं

इस कदम की घोषणा तीनों दलों के नेताओं द्वारा अपने पास सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या होने का दावा करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र सौंपने के कुछ घंटे बाद की गई। परेड में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद थे जिन्होंने कहा, ‘‘हम महज 162 नहीं, 162 से अधिक हैं। हम सब सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की मंजूरी दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को हमें सरकार गठन के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर