राफेल मामले में मोदी ने विपक्ष से कहा, कृपया समझदारी का इस्तेमाल करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

जामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उनके उस बयान पर सवाल खड़े करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान होने से पाकिस्तान के साथ 27 फरवरी को विमानों के बीच लड़ाई के दौरान आईएएफ को अधिक मारक क्षमता मिल जाती। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चुप नहीं बैठेगा और आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान में है और इसका जड़ से इलाज किया जायेगा। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने कहा था कि अगर राफेल समय पर मिल जाता तो (27 फरवरी को डॉगफाइट (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान) स्थिति अलग होती, लेकिन उन्होंने (विपक्ष) कहा कि मोदी हमारी वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शहबाज ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, भारत-पाक तनाव से कराया वाकिफ

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश में है, क्या हमें इस बीमारी का इलाज जड़ से नहीं करना चाहिए।’’ यहां गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के एनेक्सी भवन और विभिन्न अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘अगर भारत को तबाह करने की मंशा रखने वालों के ‘सरगना’ बाहर हैं, तो यह देश शांत नहीं बैठेगा।’’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda