रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी मामले में कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, कहा सरकार के लिए सबसे शर्मनाक स्थिति

By दिनेश शुक्ल | Apr 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल से 853 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी होनी की घटना पर कांग्रेस ने सरकार सवाल खड़े किए है।कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश के लिए एक राज्य के रूप में इससे अधिक शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है? कि हर व्यक्ति इस आपदा को अवसर समझकर लूटने में लग गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अभी तक तो माफिया राज, व्यापम और भ्रष्टाचार के कीर्तिमानों से ही बदनाम था। किंतु इस एक साल के शासन ने तो सारे ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी एक साल में मध्य प्रदेश में नकली प्लाज्मा बनाने वाला माफिया पैदा हुआ फिर नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बनाने वाला पैदा हुआ और अब अस्पतालों से रेमडेसीविर चुराने वाले और ब्लैक में बेचने वाले गिरोह भी सामने आने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई- शिवराज सिंह चौहान

भूपेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब जीवन बचाने की जद्दोजहद में जनता खुद सिर पर सिलेंडर रखकर घूम रही है, तब जीवन रक्षक दवाओं की चोरी वह भी मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर मध्य प्रदेश के प्रशासन के नाम पर कलंक है। ऐसे मंत्रियों को पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ? गुप्ता ने कहा कि पूरी सरकार केवल और केवल चुनाव जीतने में लगी है उसे ना तो मरघट में इंतजार करते शव दिख रहे हैं ना ही उन शवों के कारण हजारों परिवारों की चीत्कार । चंद अधिकारियों की बेजान व्यवस्था मध्य प्रदेश को भी बेदम कर रही है और सरकार उन्हें दुलार रही है।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक