इस सत्र में भी चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति मिलेगी आई लीग में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने आई लीग क्लबों को मैच वाले दिन के लिए एक एशियाई सहित छह विदेशी खिलाड़ियों को टीम में रखने की अनुमति दे दी है लेकिन 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सत्र में भी क्लब अंतिम एकादश में केवल चार खिलाड़ियों (मौजूदा 3+1 नियम के अनुरूप) को ही रख पाएंगे। पिछले सत्र में आई लीग क्लबों को छह विदेशी खिलाड़ियों को पंजीकृत करने की अनुमति दी गई थी लेकिन एक एशियाई खिलाड़ी सहित केवल चार खिलाड़ियों को ही मैच में भाग लेने की अनुमति मिली थी।

’ इसके अनुसार, ‘‘ किसी विदेशी खिलाड़ी के स्थानापन्न के रूप में अन्य विदेशी खिलाड़ी या भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर सकता है। इसी तरह से किसी एशियाई खिलाड़ी के स्थानापन्न के रूप में कोई एशियाई खिलाड़ी या भारतीय खिलाड़ी उतर सकता है।’’ बैठक की अध्यक्षता लीग समिति के नवनिर्वाचित प्रमुख लालनघिंग्लोवा हमर ने की, जो कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। बैठक में महासचिव शाजी प्रभाकरन और उप महासचिव सुनंदो धर ने भी हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त