Tripura: Manik Saha ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता माणिक साहा ने सोमवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करके नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक आयोजित की गयी, जिसमें साहा को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का निर्णय लिया गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट