Umesh Pal Murder मामले में अतीक की पत्नी पर कसेगा शिकंजा, अब शाइस्ता पर बढ़ेगा इनाम, तलाश में जुटी टीमें

By रितिका कमठान | Mar 13, 2023

उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद के पूरे परिवार पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की टीम ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया था जिसे अब बढ़ाने की तैयारी हो गई है। इसी बीच एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम को एक और सफलता मिली है।

बढ़ेगी इनामी राशि

इस मामले में अब माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रूपये का इनाम था जिसे बढ़ाने की तैयारी हो गई है। पुलिस ने अतीक के बेटे असद पर भी ढ़ाई लाख के इनाम की घोषणा की है। मगर दोनों ही मां और बेटा फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाशी में पुलिस की टीमें जुटी हुई है और लगाकार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक शाइस्ता की हाल ही में लोकेशन दिल्ली मिली थी, जिसके बाद यहां टीमों ने छापेमारी तेज कर दी है।

बता दें कि इस मामले में पहले पुलिस चकिया ने छापेमारी की थी, जिसके बाद शाइस्ता की तलाशी में वहां भी छापेमारी हुई थी। इस मामले में पुलिस शाइस्ता के दो नाबालिग बेटों को पकड़ा गया है। ये पहला मौका है जब शाइस्ता पर भी इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के पास वर्तमान में शाइस्ता के खिलाफ कुल चार मामले भी दर्ज है। हालांकि अब तक किसी भी मामले में पुलिस ने शाइस्ता को गिरफ्तार नहीं किया है। 

ये है मामला

उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उमेश की पत्नी की तहरीर पर धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अन्य के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच शूटरों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ