उत्तर प्रदेश में सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को बस रौंदा, सात की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के बुलंदशहर जनपद में भीषण सड़क हादसे में नरौरा के गांधी गंगा घाट के समीप सड़क किनारे सो रहे सात श्रद्धालुओं की बस से कुचल कर मौत हो गई। आज तड़के हुए इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और चार महिलाएं हैं। सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र निवासी फूलवती का परिवार कुछ ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ बस से तीर्थयात्रा पर निकला था। 

इसे भी पढ़ें: ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से हुई मां और उसकी तीन साल की बेटी की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है और सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।एसएसपी के अनुसार मरने वाले सभी एक ही परिवार से हैं। इनके नाम फूलवती(65), माला देवी (32), शीला देवी (35), योगिता (5), कल्पना (4), रेनू (22) और संजना(4) हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा