Delhi Traffic Police Advisory | कांवड़ यात्रा केमद्देनजर दिल्ली में जीटी रोड का प्रमुख हिस्सा दो दिन के लिए बंद

By रेनू तिवारी | Jul 21, 2025

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मार्ग 21 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। एडवाइजरी में, पुलिस ने कहा कि इस दौरान अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा तक जीटी रोड, सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर, आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर और विवेक विहार अंडरपास तक जीटी रोड बंद रहेगा।

दिल्ली यातायात पुलिस की एडवाइजरी 

आईएसबीटी की ओर जाने वाले स्वामी दयानंद मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौजपुर जाने के लिए केशव चौक अंडरपास लें या फिर श्याम चौक पर ‘यू-टर्न’ लेकर स्वामी दयानंद मार्ग, विकास मार्ग या मास्टर प्लान रोड होते हुए आईएसबीटी पहुंचें। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि सीलमपुर टी-प्वाइंट से आने वाले वाहनों को रोड नंबर 66 के जरिये वजीराबाद रोड की ओर भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 1 लाख लोग-तेजस्वी-अखिलेश और उमर साथ…शहीद दिवस को इतना बड़ा क्यों मना रही ममता बनर्जी? क्या है 32 साल पुरानी वो कहानी

 

इसी तरह, धर्मपुरा टी-प्वाइंट से आने वाले वाहन या तो रोड नंबर 66 से होते हुए वजीराबाद रोड तक जा सकते हैं या केशव चौक अंडरपास का उपयोग कर विकास मार्ग की ओर बढ़ सकते हैं। पुराने लोहे के पुल से जीटी रोड की ओर जाने वाले लोगों को अब कैलाश नगर और गांधी नगर होते हुए पुस्ता रोड गलियारे पर मोड़ा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राजनाथ सिंह का आया बयान

वहीं शास्त्री पार्क पुस्ता रोड से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क में जीटी रोड पर जा सकते हैं और रोड नंबर 66 या फिर केशव चौक अंडरपास से होकर विकास मार्ग की ओर बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, खजूरी चौक से जीटी रोड की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है और उसे वजीराबाद रोड की ओर मोड़ा जा रहा है ताकि मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्थाओं से जाम न लगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई