कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर, SAARC देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे वीडियो कांफ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर अपने अनुभवों को साझा करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग के तहत विशिष्ट प्रोटोकॉल से निपटने, संपर्क का पता लगाने और पृथक रखे जाने की सुविधाओं आदि पर चर्चा होगी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद 15 मार्च को दक्षेस नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेंस हुई थी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन