कोविड महामारी को देखते हुए सरकार ने परिवारिक पेंशन के नियमों को आसान किया : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए पारिवारिक पेंशन संबंधी नियमों को सरल किया गया है। मंत्री ने पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों का संक्षिप्त विवरण भी दिया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए केन्द्र मुफ्त टीके का प्रबंध करे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, जितेंद्र सिंह ने कहा कि औपचारिकताओं या प्रक्रिया संबंधी जरूरतों को पूरा करने की प्रतीक्षा किए बिना पात्र परिवार के सदस्य से पारिवारिक पेंशन के लिए दावा प्राप्त होने पर तुरंत पारिवारिक पेंशन मंजूर करने का एक प्रावधान किया गया है। सिंह ने कहा कि यह प्रावधान महामारी के दौरान मृत्यु होने की दशा में लागू रहेगा, चाहे मौत का कारण कोविड-19 रहा हो अथवा नहीं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा