शिमला में नये साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कसी

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 29, 2021

शिमला । इस साल के अंतिम दिन व नये साल के पहले दिन पर शिमला में आम तौर पर भारी तादाद में शिमला आना होता है। इस बार भी अभी से ही शिमला के सभी होटल व गैस्ट हाउस बुक हो चुके हैं। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने 31 दिसम्बर, 2021 को पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए शिमला नगर व साथ लगते क्षेत्रों को सात सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों को निगरानी के लिए नियुक्त किया है।

उपमण्डलाधिकारी ठियोग सौरव जस्सल को सेक्टर-1 के अंतर्गत लम्बी धार, फागु, ठियोग, फन वर्ड, गलू व साथ लगते क्षेत्र की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

सेक्टर  -2 के तहत जिला राजस्व अधिकारी संत राम को ढली, मशोबरा, नालदेहरा, छराबड़ा, कुफरी, चीनी बंगला, बाईपास के दोनों क्षेत्र, संजौली व साथ लगते क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधार विभाग के आॅनलाइन पोर्टल का किया शुभारम्भ

सेक्टर -3 के तहत नायब तहसीलदार ग्रामीण हीरा लाल गेजटा को आईजीएमसी, लौंगवुड, भराड़ी, कैलस्टन, आॅकलैंड, लक्कड़ बाजार बसस्टैंड, ताराहाॅल, विक्ट्री टनल व साथ लगते क्षेत्रों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर -4 में उपमण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा रिज, लक्कड़ बाजार, स्कैंडल प्वाइंट, तिब्बती मार्केट, जोधा निवास, यूएस क्लब, हाॅली लाॅज, मालरोड, स्पोर्टस काॅम्पलैक्स से शैलिट डे चैक, हाई कोर्ट, सीटीओ, कालीबाड़ी से स्टेट बैंक तक, मिडल बाजार, लोअर बाजार, राम बाजार और साथ लगते क्षेत्र के लिए तैनात किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: विकास परियोजनाओं एवं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का जनता को होगा बड़ा लाभ : खन्ना

 

उपमण्डलाधिकारी ग्रामीण बाबू राम शर्मा को सेक्टर-5 के तहत सीटीओ, डीसी ऑफिस, आर्मी हेडक्वार्टर, पुराना बस स्टैंड, विक्ट्री टनल, रेलवे स्टेशन, स्टेट बैंक चैक, एजी चैक, कनेडी चैक, एडवांस स्टडी चैक, चक्कर, बालूगंज, समरहिल, टूटु चैक, जतोग, ढैंडा व साथ लगते क्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है।

तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा को सेक्टर-6 के अंतर्गत पुराना बस अड्डा, बेमलोई, हिमलैंड, छोटा शिमला नव बहार तक, ओक ओवर, राज भवन, राम चन्द्र चैक, जाखू, कुसुम्पटी, विकास नगर, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला व साथ लगते क्षेत्र की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों में संस्कृत अधिकारी व संस्कृत शिक्षक तैनात करने की तैयारी

तहसीलदार शहरी संजीव गुप्ता को सभी ट्रैफिक सैक्टरों एवं शिमला शहर के अन्य बिन्दुओं जिसमें 103 टनल, आईएसबीटी, टूटीकंडी, पुराना बैरियर, चक्कर, तारा देवी, शोघी व साथ लगते क्षेत्रों के लिए तैनात किया गया है। यह सभी अधिकारी इस दौरान निगरानी, जांच आदि का कार्य करेंगे। किसी अप्रिय घटना तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था से सम्बद्ध रहेंगे।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda