दूरदर्शन पर पुराने धारावाहिकों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नया चैनल डीडी रेट्रो हुआ शुरू

By रेनू तिवारी | Apr 15, 2020

लॉकडाउन के दौरान सरकारी चैनल दूरदर्शन काफी सुर्खियों में रहा है। दूरदर्शन पर रामायण-महाभारत के रिपीट टेलीकास्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समय दूरदर्शन की टीआरपी सातवें आसमान पर हैं। लोगों के बीच पुरानी रामायण-महाभारत का इतना क्रेज होगा इसका अंदाना किसी ने नहीं लगाया था। दूरदर्शन पर रामायण के रिपीट टेलीकास्ट ने पिछले 5 साल के टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दूरदर्शन के पुराने शो की बढ़की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो नाम से नये चैनल को लॉन्च किया है। इस चैलन पर डीडी के पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। ये डीडी का फुल एंटरटेंमेंट चैनल होगा। डीडी रेट्रो पर आप, रामायण-महाभारत, उपनिषद गंगा, चाणक्य, सकंटमोचन हनुमान, शक्तिमान, बुनियाद, देख भाई देख जैसे पुराने शो को एक बार फिर देख सकेंगे।  अभी तक ये शो लॉकडाउन के हिसाब से शुरू किए गये थे ताकि लोगों का मनोरंजन होता रहे। अब डीडी रेट्रों पर आप इन शो का आराम से देख सकते हैं लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी। अभी तक दूरदर्शन नेशनल और भारती पर इन शो का प्रसारण किया जा रहा था। इस शो की वजह से दूरदर्शन के डेली शो को बंद कर दिया गया था। लोगों का पुराने सीरियल के प्रति लगाव देखकर सरकार ने डीडी रेट्रो शुरू किया हैं। चाणक्य को सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, उपनिषद गंगा सुबह 9 बजे डीडी रेट्रो पर टेलीकास्ट किया जाता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह