कोरोना के बाद चीन में आया बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से संक्रमित होने का पहला मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

बीजिंग। मनुष्य के बर्ड फ्लू के एच10एन3 स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित होने का पहला मामला चीन के पूर्वी प्रात जियांग्सु में सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी सीजीएनटी टीवी ने बताया कि झेनजियांग शहर के 41 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने इस संक्रमण को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह मुर्गी से मनुष्यों में वायरस फैलने का छिटपुट मामला है और इससे महामारी फैलने का खतरा बहुत कम है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा