अन्न उत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम बोले एक संकल्प पूरा हो रहा है, एक सपना पूरा हो रहा है

By दिनेश शुक्ल | Sep 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अन्न उत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन बहुत खुशी का दिन है, एक संकल्प पूरा हो रहा है, एक सपना पूरा हो रहा है। आज मेरे उन भाई-बहनों को राशन मिलना शुरू होगा जो पात्र तो थे लेकिन राशनकार्ड न होने से उन्हें राशन नहीं मिलता था। आज से ऐसे 37 लाख लोगों को राशन मिलना शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार रोटी, कपड़ा और मकान की बुनियादी सुविधाओं के साथ लिखाई, पढ़ाई और दवाई के समुचित प्रबंध के लिये प्रतिबद्ध है। समाज के गरीब तबके की थाली कभी खाली नहीं रहेगी। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के साथ प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना को समाहित कर जरूरतमंद वर्ग को प्रतिमाह खाद्यान्न देने की व्यवस्था की गयी है। अन्न उत्सव के शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुरैना की श्रीमती जिल्लो खान, उज्जैन के लक्ष्मण मण्डलौइ, इंदौर के राधेश्याम तथा छतरपुर जिले की कस्तूरी बाई से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कैबिनेट का निर्णय भोपाल और इंदौर में बनेगा मेट्रोपोलिटन एरिया

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक अन्न उत्सव प्रदेश के 52 जिलों के 22 हजार 549 ग्रामीण और 3 हजार 368 शहरी इस प्रकार कुल 25 हजार 997 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों ने प्री-रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रदेश में 25 हजार 176 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं। प्रदेश में प्रतिमाह 29 लाख 70 हजार क्विंटल अनाज, 1 लाख 16 हजार क्विंटल नमक, 16 हजार 400 क्विंटल शक्कर और 18 हजार 352 किलो लीटर केरोसिन उचित मूल्य दुकानों पर पहुँचाया जाता है। कोविड के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अप्रैल माह से 27 लाख क्विंटल अनाज तथा एक लाख 17 हजार क्विंटल दाल प्रतिमाह राशन दुकानों तक पहुँचाई गयी। यह क्रम नवम्बर माह तक जारी रहेगा। कोविड के समय में देश के विभिन्न भागों से मध्य प्रदेश आएं एक लाख 9 हजार परिवारों को भी अनाज उपलब्ध कराया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 25 श्रेणियों के हितग्राहियों को पात्रता है।

प्रमुख खबरें

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?

Dosa Tips: प्याज रगड़ना पुरानी बात, बिना चिपके डोसा बनाने के लिए अपनाएं ये Viral Kitchen Hacks

Badrinath Dham के पास Glacier गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई नुकसान नहीं

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें