गाँव साहोड़ी के सरकारी स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 29, 2022

एस एम सहगल फाउंडेशन द्वारा “ट्रांसफॉर्म लाइव्स कार्यक्रम” (वन स्कूल एट ए टाइम) के तहत राजस्थान (अलवर जिले) के गाँव साहोड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “ट्रीज फॉर लाइफ” (Trees for Life) संस्था के सहयोग से “एड्डा सहगल डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर” का आज उद्घाटन हुआ तथा इसे स्कूल प्रशासन, बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को सौंप दिया गया। जिससें स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर है। गांव के इस सरकारी स्कूल में “एड्डा सहगल डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर” शुरू होने से इस स्कूल के बच्चों और आसपास के बच्चों को लाभ होगा। इससे बच्चों को गांव स्तर पर ही नई-नई जानकारियां हासिल होंगी और उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। 

इसे भी पढ़ें: IIMC में 'शिक्षक अभिनंदन समारोह', प्रो. संजय द्विवेदी बोले- शिक्षकों और विद्यार्थियों से ही बड़ा बनता है शिक्षण संस्थान

इस कार्यक्रम में एस एम सहगल फाउंडेशन के ट्रस्टी जय सहगल ने स्कूल प्रशासन, स्थानीय समुदाय और बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सहयोग से ही स्कूलों का नवीनीकरण संभव हो सका  तथा डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर बन पाया। इस उद्घाटन समारोह में बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए अमेरिका से आए मेहमान श्रीमती देवल शाह और डॉ योगेश शाह ने कहा कि “शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना हम सब की जिम्मेदारी क्योकि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य है। हमें बच्चों को पढ़ने के लिए उचित वातावरण देना चाहिए ताकि उनका पढ़ाई में मन लगे। डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिसोर्स सेंटर शुरू होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नई –नई जानकारियाँ प्राप्त होगी जो उनके उज्जवल भविष्य निर्माण में सहयोग देगी”। स्कूल नवीनीकरण से स्कूल में सुरक्षित एवं समुचित माहौल को देखकर ग्रामीणवासियों में एक नयी उमंग एवं उत्साह देखने को मिला है। इससे अधिक से अधिक बच्चे नामांकित होंगें व शिक्षा का लाभ उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द