जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में 'मीडिया मैटर्स' सीरीज का शुभारंभ, संजय द्विवेदी बोले- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को चला रहे हैं 4 C

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

नई दिल्ली। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन स्टडीज द्वारा प्रारंभ 'मीडिया मैटर्स' सीरीज का शुभारंभ करते हुए भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने कहा कि आज पारंपरिक मीडिया स्वयं को डिजिटल मीडिया में परिवर्तित कर रहा है। इस 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' को अगर कोई चला रहा है, तो वो चार 'C' हैं। इन चार 'C' का मतलब है, Content, Communication, Commerce और Context । जब ये चारों 'C' मिलते हैं, तब एक पारंपरिक मीडिया हाउस, डिजिटल मीडिया हाउस में बदलता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अफसार आलम, केंद्र की निदेशक एवं डीन प्रो. रेशमा नसरीन एवं सीरीज के आयोजक प्रो. फरहत बशीर खान भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अफसार आलम ने कहा कि यह सीरीज लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को समझने के लिए एक मंच प्रदान करेगी और मीडिया साक्षरता को बढ़ावा देगी, ताकि आम नागरिक मीडिया के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से जुड़ पाएं। इसके अलावा मीडिया इंडस्ट्री के भीतर पारदर्शिता और नैतिक मानकों को बढ़ावा देने में भी ये सीरीज मददगार होगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी। डीन प्रो. रेशमा नसरीन ने कहा कि यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के मूल्यों और प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर सीरीज के आयोजक प्रो. फरहत बशीर खान ने इस सीरीज को जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हकीम अब्दुल हमीद को समर्पित करते हुए कहा कि ये सीरीज न केवल जनसंचार और पत्रकारिता के छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारे समाज में मीडिया की भूमिका को समझने में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए भी फायदेमंद है। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई इस सीरीज का उद्देश्य मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए एक मंच उपलब्ध कराना और समाज और लोकतंत्र पर मीडिया के प्रभाव का परीक्षण करना है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला