कोटा में ‘पशु बलि’ की घटना सामने आई, प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

राजस्थान के कोटा में कथित पशु बलि की घटना सामने आई है, जिसके बाद तीन-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वीडियो के आधार पर पशु अधिकार समूह पेटा ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को तीन-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें से दो की पहचान बद्री सिंह और भरत सिंह के रूप में हुई है।

इनके खिलाफ पशु हत्या के आरोप में बीएनएस और राजस्थान पशु एवं पक्षी बलि (निषेध) अधिनियम, 1975 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने कहा, संबंधित वीडियो की भी जांच की जा रही है और इस वीभत्स घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश