हरदोई में दलित युवक को जलाने की घटना, मायावती ने की कड़ी निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

लखनऊ। हरदोई जिले में दलित युवक को कथित तौर पर जिंदा जलाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को मांग की कि दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दी जाए ताकि इस घटना की पुनरावृति ना हो सके। मायावती ने ट्वीट किया, हरदोई में प्रेम-संबंधों को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिन्दा जला देना अति-क्रूर तथा अति निन्दनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि इस घटना की पुनरावृति ना हो। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अपनी दोगली नीति से देश में साम्प्रदायिक ताकतों को कर रही मजबूत, जनता रहे सावधान: मायावती

मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज ले जाने को कहा लेकिन पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलने पर उसकी मां की भी सदमे से मौत हो गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि युवक को संदिग्ध हालत में आग से झुलसा हुए पाया गया था। बताया जाता है कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे।

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं