Health Tips: डिलीवरी के बाद ये 5 फूड्स अपनी डाइट में करें शामिल, जल्द दूर होगी कमजोरी

By अनन्या मिश्रा | Dec 15, 2023

प्रेग्नेंसी से पहले और इस दौरान कई फूड्स ऐसे होते हैं, जिनसे सेवन से परहेज करने को कहा जाता है। वहीं प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को कई तरह के हल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन फूड्स के सेवन से महिलाओं को जल्द रिकवरी करने में मदद मिलती हैं। क्योंकि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप इंडियन फूड्स का सेवन कर अपने शरीर का ध्यान रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Child Care: सर्दियों में बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये ड्राई फ्रूट्स, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

मोरिंगा की पत्तियों का सेवन

महिलाओं को डिलीवरी के बाद मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी के अलावा आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को भी ताकत मिलती है। आप सब्जियों में मोरिंगा की पत्तियों को डालकर खा सकती हैं।

खाएं साबुत अंकुरित अनाज

महिलाओं को साबुत अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। अगर आ डिलीवरी के बाद अंकुरित अनाजों का सेवन करती हैं। तो इससे आपको ताकत मिलती है। साबुत अंकुरित अनाज में आप रागी, बाजरा, गेंहू और ज्वार आदि को शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो आटे में इन्हें पिसवाकर भी इनका सेवन कर सकती हैं।

लौकी 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में लौकी को भी शामिल करना चाहिए। लौकी के सेवन से शरीर हाइड्रेट होने के साथ शरीर में दूध की मात्रा में भी वृद्धि होती है। बता दें कि लौकी में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलेट, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता हैं। जो वेट कम करने के साथ ही पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। आप लौकी का हलवा और सब्जी बनाकर भी इसे खा सकती हैं।

लहसुन

इसके साथ ही महिलाओं को अपनी डाइट में लहसुन भी शामिल करना चाहिए। लहसुन इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ही आपके शरीर को भी गर्म रखता है। वहीं इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। आप लहसुन को सब्जियों की करी और सूप आदि में शामिल कर सेवन कर सकते हैं।

मेथी के दाने

शरीर के लिए मेथी के दाने काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को मेथी के दाने का सेवन जरूर करना चाहिए। बता दें यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और दूध की उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाता है। मेथी के बीजों को अंकरित करके और मेथी के दानों को पंजीरी और लड्डू में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया