चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स, त्वचा रहेगी जवां

By प्रिया मिश्रा | Aug 08, 2022

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन खूबसूरत और बेदाग हो। स्किन की खूबसूरती के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र में झुर्रियों की समस्या होना काफी आम है। इसके लिए आप मेकअप या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप झुर्रियों को रोकने के लिए अपनी डाइट में फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं -

पपीता हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। यही वजह है कि पपीते का इस्तेमाल कई तरह की स्किन केयर प्रोडक्ट में किया जाता है। आप चाहें तो पपीते का सेवन कर सकते हैं या इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी के साथ अंडा लगाने पर बालों को होते हैं कई तरह के लाभ, जानिए...

बादाम 

बादाम ना केवल हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो उसके में कसाव लाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और उसे चमकदार बनाता है। आप रोजाना दूध के साथ या भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी 

ग्रीन टी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह ना केवल वेट लॉस में मदद करती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन की खूबसूरती बरकरार रहती है। ग्रीन टी में केटेचिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के निशान रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं पड़ेगी महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की जरूरत

बेरीज

बेरीज का सेवन हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी आज स्ट्रॉबेरीज में फ्लेवनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कोलाजन को मजबूत करके झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।

एवाकाडो

एवाकाडो को त्वचा के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन बी और ई की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका