रोजाना डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूट्स, चेहरा दिखेगा जवान

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 13, 2024

बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा कहते रहते हैं कि मेवा सेवा करना काफी जरुरी है। लेकिन आजकल के लोग तो हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद ही नहीं करते। अगर आप अपनी जीवनशैली को बेहतर करना चाहते हैं,तो आज ही से बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर लें। इसके सेवन से बॉडी हेल्दी और मजबूत बनती है। वहीं, बादाम खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स सब गायब हो जाएगी। बादाम न्यूट्रिशन का खजाना है। आइए आपको बताते हैं बादाम का सेवन स्किन को जवान रखने में कैसे मददगार है।

स्किन को जवान रखता है बादाम

बादाम टेस्टी और गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम शरीर और त्वचा को पोषण देने में मदद करता है और उम्र के लक्षणों को धीमा करने मदद करता है। गौरतलब है कि बादाम में प्रोटीन, विटामिन सी, बी 6, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अध्ययन में पता चला है बादाम स्किन को बेहतर बनाता है

दरअसल, दुनियाभर के अलग-अलग शोधो में पाया गया है कि बादाम के सेवन से तरीकों से झुर्रियों को कम करने और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। बादाम में विटामिन ई होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को प्रदूषण और हानिकारक फ्री रैडिकल्स से बचाता है। वहीं, फ्री रैडिकल्स शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी और उम्र को तेजी से बढ़ाने का कराण बनते हैं। बादाम में पाए जाने वाला विटामिन ई कोलेजन के उत्पादन को बढाता है, जो उम्र के लक्षणों को कम करता है।

बादाम खाने से झुर्रियां गायब होती है

इसमें हेल्दी फैट होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। बादाम खाने से त्वचा की इलास्टिसिटी अच्छी रहती है और झुर्रियों को भी कम करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ