Anti Ageing Foods: बेदाग निखार पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, खिला-खिला दिखेगा चेहरा

By अनन्या मिश्रा | Aug 22, 2025

गर्मी में धूल-पसीने की वजह से हमारी स्किन पर बुरा असर पड़ता है। इससे चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। लड़कियों को अपनी स्किन की सबसे ज्यादा चिंता होती है। ऐसे में लड़कियां मार्केट से कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मिले होते हैं। जिस कारण यह स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं, जिनके आपको ढेरों लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पेट से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है इसबगोल की भूसी, ऐसे करें इस्तेमाल

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह आपकी स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। आपको अपनी डाइट में मौसमी फलों और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको नूरानी निखार मिलेगा।

बेरीज

बेरीज जैसे ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरीज भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। अगर आप अपनी डाइट में बेरीज को शामिल करती हैं, तो स्किन के दाग-धब्बे दूर होते हैं। वहीं फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा मिलता है और स्किन जवां बनती है।

नट्स और सीड्स

ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करना चाहिए। नट्स और सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक, प्रोटीन और सिलेनियम पाया जाता है, जोकि स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन सॉफ्ट बनती है और गजब का निखार आता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सिर्फ वेट लॉस के लिए नहीं बल्कि यह हमारी स्किन को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाती हैं। यह स्किन को रेडनेस और सनटैन से बचाती है। ग्रीन टी का सेवन करने से हमारी स्किन यंग नजर आती है।

आंवला

आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हमारी त्वचा के साथ बालों के भी फायदा पहुंचाने का काम करती है। आंवला को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप आंवला की अचार, चटनी, मुरब्बा और कैंडी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आंवला का जूस भी पिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती