गर्मियों में Glass Skin पाने का एकमात्र तरीका, डाइट में शामिल करें ये Hydrating Drinks, चिकनी और चमकदार हो जाएगी त्वचा

By एकता | Apr 10, 2024

'कोरियन ग्लास स्किन' आजकल काफी चर्चा में है। बहुत से लोग कोरियन लोगों जैसी स्वस्थ और चमकती त्वचा चाहते हैं। 'ग्लास स्किन' यानी चिकनी और चमकदार त्वचा पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं, वो भी खासकर गर्मियों के महीनों में, जब त्वचा की देखभाल करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। गर्मियों  के मौसम के चिपचिपे दिन त्वचा की सारी रंगत छीन लेते हैं, ऐसे में 'ग्लास स्किन' पाने के सपने को कैसे पूरा किया जाए? ऐसा करने का एक तरीका ताज़ा और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पीना है। ताज़ा और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स शरीर में पानी की कमी पूरी करती हैं, जो स्किन की रंगत लौटने में मदद कर सकती है। इसी के साथ ये ड्रिंक्स 'ग्लास स्किन' लुक पाने में भी मदद कर सकती हैं।

खीरे और पुदीने की ड्रिंक- खीरे के स्लाइस को ताज़ी पुदीने की पत्तियों, पानी और थोड़े से नीबू के रस के साथ मिलाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इसका सेवन करें। खीरे हाइड्रेटिंग होते हैं और इसमें सिलिका होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

तरबूज रिफ्रेशर- तरबूज को टुकड़ों में काटें और इसे नारियल के पानी के साथ ग्राइंड कर के जूस बना लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। बता दें, तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसी के साथ इसमें विटामिन ए और सी भी होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

नारियल पानी स्मूदी- गर्मियों के मौसम में नारियल पानी की डिमांड बढ़ जाती है। ये प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करते है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो त्वचा के जलयोजन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो बेरीज, पालक और केले को नारियल पानी में मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं और गर्म दिनों में इसका आनंद ले सकते हैं।

ग्रीन टी- ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें, फिर इसमें ताजा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाएं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नींबू की बात ये त्वचा को विटामिन सी प्रदान करता है। विटामिन सी से त्वचा चमकदार होती है।

इसे भी पढ़ें: Purple Foods For Glowing Skin । डाइट में शामिल करें ये बैंगनी फूड्स, त्वचा को मिलेगा भरपूर पोषण, प्राकृतिक चमक भी लौट आएगी

एलोवेरा नींबू पानी- ताजा एलोवेरा के पल्प को ग्राइंड कर लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। आप चाहें तो मीठा करने के लिए इसमें स्वाद अनुसार शहद भी मिला सकते हैं। बता दें, एलोवेरा अपने हाइड्रेटिंग और सुखदायक गुणों के लिए जाना जाता है, जो इसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाता है।

बेरी ब्लास्ट स्मूदी- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज को मुट्ठी भर पालक और बादाम के दूध या दही के साथ ग्राइंड करके ड्रिंक तैयार कर लें। बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो गर्मियों के मौसम में त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करेंगी।

अनानास नारियल कूलर- अनानास के टुकड़ों को नारियल के दूध या नारियल पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। अनानास में एंजाइम होते हैं जो त्वचा की लोच को बढ़ावा दे सकते हैं, जबकि नारियल गर्म दिनों में त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka