महामारी प्रभावित 2021-22 में घरेलू आईटी कंपनियों की आय बढ़कर 227 अरब डॉलर डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

मुंबई। देश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की आय चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 227 अरब डॉलर पर पहुंचने के लिए तैयार है। उद्योग निकाय नैसकॉम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के अध्यक्ष देबजानी घोष ने वित्त वर्ष 2021-22 को पुनरुत्थान का वर्ष करार दिया है। इस दौरान हुई 15.5 प्रतिशत की वृद्धि पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है।

इसे भी पढ़ें: जानिए, क्या है? Instagram का नया प्राइवेट स्टोरी लाइक फीचर

उद्योग निकाय के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी क्षेत्र की आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर हो गई थी। नैसकॉम ने वित्त वर्ष 22 के लिए अपनी वार्षिक रणनीतिक समीक्षा में कहा कि आईटी उद्योग ने कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या को 50 लाख लोगों तक ले जाने के लिए 4.5 लाख नई नौकरियां जोड़ीं।

इसे भी पढ़ें: किरण कंडोलकर बोले- गोवा में टीएमसी 12 और एमजीपी सात सीटें जीतेगी

नए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत से अधिक महिलाएं थीं और उनकी, कुल संख्या में अब हिस्सेदारी 18 लाख हो गई है। भारतीय आईटी कंपनियों की निर्यात से आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 178 अरब डॉलर हो गई है, जबकि घरेलू आय 10 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। घोष ने कहा कि आईटी क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत बढ़कर 13 अरब डॉलर हो गई है और भारत के पास भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए एक मजबूत कार्यबल है।

प्रमुख खबरें

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

Escorts Kubota जेवर में बनाएगी नई ट्रैक्टर यूनिट, सालाना 60 हजार उत्पादन का लक्ष्य

Mumbai में फिर महंगी हुई सीएनजी, आधी रात से इतने बढ़ गए दाम, ऑटो यूनियन ने भी कर दिया बड़ा ऐलान

द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने Czech Republic जाएंगे Army Chief General Dheeraj Seth