Income Tax Department ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी समेत कई खाद्य कंपनियों पर छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

आयकर विभाग ने मुंबई में कई खाद्य और पेय कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी की है, जिनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़ी एक कंपनी भी शामिल है। यह कार्रवाई कर चोरी के आरोप में की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के संयुक्त स्वामित्व वाले एक रेस्तरां के कार्यालय परिसर भी शामिल थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनके (शेट्टी) मुंबई स्थित घर पर कर अधिकारियों द्वारा छापे की कार्रवाई की गई है।

कर अधिकारियों ने कहा कि आयकर जांच का संबंध न तो शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (धोखाधड़ी के आरोप में) से है और न ही बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक स्थानीय रेस्तरां के खिलाफ कथित तौर पर कानूनी कामकाजी घंटों के बाद संचालित करने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?